महात्मा गांधी कौन थे?
महात्मा गांधी एक स्वतंत्रा सेनानी थे , जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महान नेता थे। वे अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद कराने वाले राष्ट्रपिता कहलाए।
महात्मा गांधी का संक्षिप्त परिचय
• पूरा नाम: मोहनदास करमचंद गांधी
• उपनाम: महात्मा गांधी, राष्ट्रपिता
• जन्म: 2 अक्टूबर 1869
• जन्म स्थान: पोरबंदर, गुजरात
• मृत्यु: 30 जनवरी 1948
• आयु: 78 वर्ष
• पेशा: स्वतंत्रता सेनानी, वकील, समाज सुधारक
• राष्ट्रीयता: भारतीय
महात्मा गांधी का पारिवारिक जीवन
• पिता का नाम: करमचंद गांधी
• माता का नाम: पुतलीबाई
• पत्नी: कस्तूरबा गांधी
• बच्चे: हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास
शिक्षा और प्रारंभिक जीवन
महात्मा गांधी की प्रारंभिक शिक्षा भारत में हुई थी । वर्ष 1888 में वे लंदन गए और वहां से वकालत (Law) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की।
दक्षिण अफ्रीका में उन्हें नस्लभेद का सामना करना पड़ा, यहीं से उनके भीतर सत्य और अहिंसा के विचार और मजबूत हुए।
स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई बड़े आंदोलन चलाए:
• चंपारण सत्याग्रह (1917)
• असहयोग आंदोलन (1920)
• नमक सत्याग्रह / दांडी मार्च (1930)
• भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
उनका मानना था कि अहिंसा से भी सबसे बड़ी ताकतवर सत्ता को हराया जा सकता है।
गांधी जी के सिद्धांत
• सत्य (Truth)
• अहिंसा (Non-Violence)
• सादगी
• आत्मनिर्भरता (स्वदेशी)
• समानता और भाईचारा
महात्मा गांधी की उपलब्धियां
• भारत को स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका
• विश्वभर में अहिंसा का प्रचार
• 2 अक्टूबर को गांधी जयंती
• 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
महात्मा गांधी की मृत्यु
30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी। उनकी मृत्यु ने पूरे विश्व को शोक में डाल दिया।
महात्मा गांधी के अनमोल विचार
“खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”
“अहिंसा मानव जाति का सबसे बड़ा हथियार है।”
महात्मा गांधी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता क्यों कहा जाता है? क्योंकि उन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
Q. गांधी जी का जन्म कब हुआ था? 2 अक्टूबर 1869
Q. गांधी जी की मृत्यु कैसे हुई? गोली मारकर हत्या की गई।
